नीलिका
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नीलिका संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. नीलबरी ।
२. नीली निर्गुंडी । नीलाशी । नील सम्हालु वृक्ष ।
३. आँख का एख रोग । तिमिर रोग के अतंर्गत लिंगनाश का एक भेद । आँख तिलमिलाने का रोग । विशेष—सुश्रुत के अनुसार जिस तिमिर रोग में कभी कभी एकबारगी कुछ न दिखाई पड़े उसे लिंगनाश कहते हैं और जिसमें आकाश में सूर्य, नक्षत्र, बिजली आदि की सी चामक दिखाई पड़े नीलिका कहते हैं ।
४. मुख पर का एक रोग जिसमें सरसों के बराबर छोटे छोटे कड़े काले दाने निकलते हैं । इल्ला ।