सामग्री पर जाएँ

नेपचून

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

नेपचून संज्ञा पुं॰ [फरासीसी] सूर्य की परिक्रमा करनेवाला एक ग्रह जिसका पता सन् १८४६ के पहले किसी को नहीं था । विशेष— अबतक जितने ग्रह जाने गए हैं उनमें यह सबसे अधिक दूरी पर है । बड़ाई में यह तीसरे दरजे के ग्रहों में है । इस ग्रह का व्यास ३७,॰॰० मील है । सूर्य से इसकी दूरी २, ८०,॰॰,॰॰,॰॰० मील के लगभग है, इससे इसे सूर्य के चारों ओर घूमने में १६४ वर्ष लगते हैं, अर्थात् नेपचून का एक वर्ष हमारे १६४ वर्षों का होता है । जिस प्रकार पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है उसी प्रकार नेपचून का भी एक उपग्रह है । उसका पता भी सन् १८४६ (अक्टूबर) में ही लगा । वह नेपचून की परिक्रमा ५ दिन २१ घटे ८मिनट में करता है ।