नेवज
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]नेवज संज्ञा पुं॰ [सं॰ नैवेद्य] देवता को अर्पित करने की वस्तु । खाने पीने की चीज जो देवता को चढ़ाई जाय । भोग । उ॰— (क) गावत मंगलचार महर धर । नेवज करि करि धरति श्याम डर ।— सूर (शब्द॰) । (ख) बहुत भाँति सब करे पकवानै । नेवज करि धरि साँझ बिहानै ।—सूर (शब्द॰) (ग) महरि सबै नेवज लै सैंतति । श्याम छुवै कहुँ ताको डरपति ।— सूर (शब्द॰) ।