सामग्री पर जाएँ

पंचीकरण

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पंचीकरण संज्ञा पुं॰ [सं॰ पञ्चीकरण] वेदांत में पंचभूतों का विभाग विशेष । विशेष—वेदांतसार के अनुसार प्रत्येक स्थूल भूत में शेष चार भूतों के अंश भी वर्तमान रहते हैं । भूतों की यह स्थूल स्थिति पंचीकरण द्वारा होती हैं जो इस प्रकार होता है । पांचों भूतों को पहले दो बराबर बराबर भागों में विभक्त किया, फिर प्रत्येक के प्रथमार्द्ध को चार चार भागों में बाँटा । फिर इन सब बीसों को लेकर अलग रक्खा । अंत में एक एक भूत के द्वितीयार्ध में इन बीस भागों में से चार चार भाग फिर से इस प्रकार रक्खे कि जिस भूत का द्वितियार्ध हो उसके अतिरिक्त शेष चार भूतों का एक एक भाग उसमें आ जाय ।