पखाल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पखाल संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पय ( = पानी) + हिं खाल]
१. बैल के चमड़े की बनी हुई बड़ी मशक जिसमें पानी भरा जाता है । उ॰—भीतर मैला बाहेरी चोखा, पाणी प्यंड पखाले धोना ।—दक्खिनी॰, पृ॰ ३४ ।
२. धौंकनी ।
पखाल पेटिया संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पखाल + पेट]
१. वह जिसका पेट पखाल की तरह बढ़ा हो । बड़े पेटवाला ।
२. बहुत खानेवाला आदमी । पेटू ।