पगना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पगना क्रि॰ स॰ [सं॰ पाक]
१. शरबत या शीरे में इस प्रकार पकना कि शीरा चारो ओर लिपटः और घुस जाय । रस के साथ परिपक्व होकर मिलना । जैसे, पेठे का चीनी में पगना
२. किसी लसलसे पदार्थ के साथ इस प्रकार मिलना कि वह उसमें भर जाय । सनना । रस आदि के साथ ओतप्रोत होना ।
३. बहुत अधिक अनुरक्त होना । किसी के प्रेम में डूबना । मग्न होना । उ॰—कहैं पद्माकर पगी यों पतिप्रेम ही में, पदमिनी तोसी, तिया तोही पेखियत है ।पद्माकर (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना ।