पचरंगा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पचरंगा ^१ वि॰ [हिं॰ पाँच + रंग] [वि॰ स्त्री॰ पचरंगी]
१. जिसमें भिन्न भिन्न पाँच रंग हों । पाँच रंग का या पाँच रंगों वाला ।
२. (कपड़ा) जो पाँच रंगों से रँगा या पाँच रंगों के सूतों से बुना हुआ हो ।
३. जिसमें कई या बहुत से रंग हों । कई रंगों से रंजित । उ॰—अजब एक फूल पच- रंगा ।—घट॰, पृ॰ २४७ ।
पचरंगा ^२ संज्ञा पुं॰ नवग्रह आदि की पूजा के निमित्त पूरा जानेवाला चौक जिसके खाने या कोठे पचरंग के पाँच रंगों से भरे जाते हैं ।