पटापट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पटापट ^१ क्रि॰ वि॰ [अनु॰ पट] लगातार बारबार 'पट' ध्वनि के साथ । निरंतर पट पट शब्द करते हुए । 'पट पट' की ऐसी आवृत्ति जिसमें दो ध्वनियों के मध्य बहुत ही कम अवकाश हो और एक सम्मिलित ध्वनि सी जान पड़े । तेजी से । जैसे,— पटापट मार पड़ी । उ॰—प्रेम की घटा में बुंद परै पटा- पट ।—पलटू॰, पृ॰ २७ ।
पटापट ^२ संज्ञा स्त्री॰ निरंतर पटपट शब्द की आवृत्ति । ऐसी 'पटपट' ध्वनि जिसमें दो ध्वनियों के बीज इतना काम अवकाश हो कि अनुभव में न आ सके । जैसे,—इस पटापट से तो तबीअत परेशान हो गई ।