सामग्री पर जाएँ

पटेला

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पटेला ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पट्टा + (प्रत्य॰) ऐल (= वाला)]

१. गांव का नंबरदार (मध्यप्रदेश) ।

२. गाँव का मुखिया । गाँव का चौधरी । एक प्रकार की उपाधि । विशेष—यह उपाधि धारण करनेवाले प्राय: मध्य और दक्षिण भारत में होते हैं ।

पटेला संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पाटला स्त्री॰ अल्पा॰ पटेली]

१. वह नाव जिसका मध्य भाग पटा हो । बैल घोड़े आदि को ऐसी ही नाव पर पार उतारते हैं ।

२. एक घास जीसकी चटाइयाँ बनाते हैं । वि॰ दे॰ 'पटेर' ।

३. हेंगा ।

४. सिल । पटिया ।

५. कुशती का पेच जिससे नीचे पड़े हुए जोड़ को चित किया जाता है । विशेष—इसमें बाएँ हाथ से जोड़ की गरदन पर कलाई जमाकर उसकी दाहिनी बगल पकड़ लेते और दाहिने हाथ से उसकी दाहिनी ओर का जाँघियाँ पकड़कर स्वयं पीछे हटते हुए उसे अपनी ओर खींचते हैं जिससे वह चित हो जाता है । †

६. हाथ का कड़ा । पछेला । पछेली ।