सामग्री पर जाएँ

पट्टेपछाड़

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पट्टेपछाड़ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पट + पछाड़ना] कुशती का एक पेंच । विशेष—यह पेंच अस समय चित्त करने के लिये काम में लाया जाता है जिस समय जोड़ कुहनियाँ टेककर पट पड़ा हो ओर इस कारण उसे चित्त करने में कठिनाई पड़ती हो । इसमें इसके एक हाथ पर जोर से थाप मारी जाती है ओर साथ ही उसकी जाँध को इस जोर से सोंचा जाता है कि बह उलटकर चित हो जाता है । यादि थाप दाहिने हाथ पर मारी जाय तो बाईं जाँघऔर यदि बाएँ हाथ पर मारी जाय तो दाहीनी जाँध खोंचनी पड़ेगी ।