पतवा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पतवा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पत्ता + वा (प्रत्य॰)] एक प्रकार का मचान, जिसपर बैठकर शिकार खेलते हैं । विशेष—यह लकड़ी का बनाया जाता है और चार हाथ ऊँचा तथा उतना ही चौड़ा होता है । वंबा इतना होता है कि ८ आदमी रहकर निशाना मार सकें । चारों ओर पतली पतली लकड़ियों की टट्टियाँ लगी रहती हैं जिनमें निशाना मारने के लिये एक एक बित्ता उँचे और चौड़े सूराख बने रहते हैं । टट्टियों के ऊपर हरी हरी पत्तियों समेत टहनियाँ रख दी जाती हैं जिसमें बाध आदि शिकारियों को न देख सकें । क्रि॰ प्र॰—बाँधना ।