सामग्री पर जाएँ

पतिघातिनी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पतिघातिनी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. पति की हत्या करनेवाली स्त्री । पति को मार डालनेवाली स्त्री ।

२. वह स्त्री, जिसका ज्योतिष या सामुद्रिक के अनुसार विधवा हो जाना संभव हो । वैधव्य योग अथवा लक्षणवाली स्त्री । विशेष—कर्कट लग्न अथवा कर्कटस्थ चंद्रमा में मंगल के तीसवें अंश में जन्म ग्रहण करनेवाली, जिसकी हथेली पर अँगूठे के निचले भाग से छिंगुनी कें निचले भाग तक सीधी रेखा हो, जिसकी आँखें लाल हों अथवा जिसकी नाक के सिरे पर काला मसा हो, जिसकी छाती अधिक उभरी या फैली हुई हो, जिसके ऊपर के ओंठ पर रोएँ हों—ऐसी सब स्त्रियाँ पतिधातिनी कही गई हैं ।

३. वैधव्यसूचक एक विशेष हस्तरेखा । स्त्री की हथेली पर वह रेखा जो अँगूठे की जड़ से छिंगुनी की जड़ तक होती है ।