पत्थरचटा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पत्थरचटा ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पत्थर + अनु॰ चट चट या हिं॰ चाटना]
१. एक प्रकार की घास जिसकी टहनियाँ नरम और पतली होती हैं । इसकी पत्ती को लड़के मुट्ठी के गड्ढे के मुँह पर मारते हैं तो चट चट शब्द होता है ।
२. एक प्रकार का साँप जो पत्थर चाटता है ।
३. एक प्रकार क ी मछली जो सामुद्रिक चट्टानों से रहती है ।
४. कंजूस । मक्खीचूस ।
पत्थरचटा ^२ वि॰ जो घर की चारदीवारी से बाहर न निकला हो । कूपमंडूक ।