सामग्री पर जाएँ

पदिक

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पदिक ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. पैदल सेना । पदाति सेना ।

२. पैर का अगला भाग ।

३. पैदल चलनेवाला व्यक्ति ।

पदिक पु † ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पदक]

१. गले में पहनने का वह गहना जिसपर किसी देवता आदि के चरण अंकित हों ।

२. जुगनू नाम का गले में पहनने का गहना ।

३. हीरा ।

४. रत्न । यौ॰—पदिकहार = रत्नहार । मणिमाल । उ॰— उर श्रीवत्स रुचिर बनमाला । पदिकहार भूषन मनि जाला ।— मानस, १ । १४७ ।

५. दे॰ 'पदक' ।