सामग्री पर जाएँ

पद्मावती

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पद्मावती संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. पटना नगर का प्राचीन नाम ।

२. पन्ना नगर का प्राचीन नाम ।

३. उज्जयिनी का एक प्राचीन नाम ।

४. एक मात्रिक छंद का नाम जिसके प्रत्येक चरण में १०, ८, और १४ के विराम से ३० मात्राएँ होती है और अंत में दो गुरु होते हैं । जैसे,—यद्यपि जगकर्ता पालक हर्ता परिपूरण वेदन गाए । अति तदपि कृपा करी मानुष वपु धरि थल पूँछन हम सों आए ।—केशव (शब्द॰) ।

५. गेंदे का वृक्ष ।

६. लक्ष्मी (जरकारु ऋषि की स्त्री का नाम) ।

७. मनसा देवी का एक नाम ।

८. पुराणानुसार स्वर्ग की एक अप्सरा का नाम ।

९. पुराणानुसार राजा श्रृगाल की स्त्री का नाम ।

१०. युधिष्ठिर की एक रानी का नाम ।

११. प्राचीन काल की एक नदी का नाम ।

१२. लोक- प्रचलित कथा के अनुसार सिंहल की एक राजकुमारी जिसे चितौर के राजा रत्नसेन ब्याहे थे । चित्तौर की रानी पद्मिनी का सिंहल से कोई संबंध नहीं था, और न उसके पति का नाम रत्नसेन था, जैसा जायसी ने लिखा है ।