पनडुब्बा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पनडुब्बा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पानी + डूबना] पानी में गोता लगानेवाला । गोताखोर । विशेष—पनडुब्बे प्रायः कूएँ या तालाब में गोता लगाकर गिरी हुई चीज ढूँढ़ते अथवा समुद्र आदि में गोते लगाकर सीप और मोती आदि निकालते हैं ।
२. वह पक्षी जो पानी में गेता लगाकर मछलियाँ पकड़ता हो ।
३. मुरगाबी ।
४. एक प्रकार का कल्पित भूत, सिसका निवास जलाशयों में माना जाता है और जिसके विषय में लोगों का यह विश्वास है कि वह नहानेवाले आदमियों को पकड़कर डुबा देता है ।