सामग्री पर जाएँ

पनहा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पनहा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ परिणाह (= विस्तार, चौड़ाई, आयाम)]

१. कपड़े या दीवार आदी की चौड़ाई ।

२. गूढ़ आशय या तात्पर्य । मर्म । भेद । जैसे,—तुम्हारी बात का पनहा मिले तब तो कोई जवाब दें ।

पनहा ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पण (= रुपया पैसा) + हार]

१. चोरी का पता लगानेवाला । उ॰—सीस चढ़े पनहा प्रकट कहैं, पुकारे नैन ।—बिहारी (शब्द॰) ।

२. वह पुरस्कार जो चुराई हुई वस्तु लौटा या दिला देने के लिये दिया जाय ।