पनिहा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पनिहा ^१ वि॰ [हिं॰ पानी + हा (प्रत्य॰)]
१. पानी में रहनेवाला जैसे, पनिहा साँप ।
२. जिसमें पानी मिला हो । पनमेल । जैसे, पनिहा दुग्ध ।
३. पानी संबंधी । जल संबंधी ।
पनिहा ^२ संज्ञा पुं॰ दे॰ 'पनुआँ' ।
पनिहा ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रणिधा] वह जो चोरी आदि का पता लगाता हो । जासूस । भेदिया । उ॰—लालन लहि पाएँ दुरै चोरी सौह करै न । सीस चढ़े पनिहा प्रगट कहैं पुकरै नैन ।— बिहारी (शब्द॰) ।