पनुआँ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पनुआँ ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पन (= पानी) + उआ (प्रत्य॰)] वह शरबत जो गुड़ के कड़ाहे से पाग निकाल लेने के पीछे उसे धोकर तैयार किया जाता है । गुड़ के कड़ाहे की धोवन का शरबत । पनियाँ । विशेष—पाग निकाल लेने के पश्चात् कड़ाहे में तीन चार घड़े पानी छोड़ देते हैं । फिर कड़ाहे को उससे अच्छी तरह धोकर थोड़ी देर तक उसे गरमाते हैं । उबलना आरंभ होने पर प्रायः शरबत तैयार समझा जाताहै । यह प्रायः सुबह पीया जाता है ।
पनुआँ ^२ वि॰ [हिं॰ पानी] जिसमें अधिक पानी मिल गया हो । फीका ।