परकीया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]परकीया संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] पति के अतिरिक्त परपुरुष की प्रेमपात्रा या पर पुरुष से प्रीति संबंधरखनेवाली स्त्री । नायिकाओं के दो प्रधान भेदों में से एक । विशेष—परकीया दो प्रकार की कही गई हैं । अनूढ़ा (अविवा- हित) और ऊढा (विवाहित) । स्वेच्छापूर्वक परपुरुष से प्रेम करनेवाली परकीया को 'उदुबुद्धा' और परपुरुष की चतुराई या प्रयत्न से उसके प्रेम में फँसनेवाली को 'उद्बो- धिता' कहते हैं । परकीया के छह और भेद किए गए हैं— गुप्ता, विदग्धा, लक्षिता, कुलटा, अनुशयाना और मुदिता । (इनके विवरण प्रत्येक शब्द के अंतर्गत देखो ।)