सामग्री पर जाएँ

परिकरांकुर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

परिकरांकुर संज्ञा पुं॰ [सं॰ परिकराङ्कुर] एक अर्थालंकार जिसमें किसी विशेष्य या शब्द का प्रयोग विशेष अभिप्राय लिए हो । जैसे,—वामा, भामा, कामिनी कहि बोलो प्रानेस । प्यारी कहत लजात नहिं पावस चलत विदेस ।—बिहारी । यहाँ वामा (जो वाम हो) आदि शब्द विशेष अभिप्राय लिए हुए हैं । नायिका कहती है कि जब आप मुझे छोड़ विदेश जा रहे हैं तब इन्हीं नामों से पुकारिए, प्यारी कहकर न पुकारिए ।