परिगर्भिक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]परिगर्भिक संज्ञा पुं॰ [सं॰] वैद्यक के अनुसार बालकों का एक रोग जो गर्भिणी माता का दूध पीने से होता है । विशेष—इसमें बालक को खाँसी, कै अरुचि और तंद्रा होती है, उसका शरीर दुबला हो जाता है, भोजन नहीं पचता, और पेट बढ़ जाता है । वैद्यक में इस रोग में अग्निदीपक औषधों के सेवन का विधान है ।