परिच्छद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]परिच्छद संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. कपड़ा जो किसी वस्तु को ढक या छिपा सके । आच्छादन । ढाकनेवाली वस्तु । पट । जैसे, लिहाफ खोल, झूल आदि ।
२. वस्त्र । पहनावा । पोशाक । उ॰— आपने जो मूल्यवान् परिच्छद मुझे पहनाया है ।—प्रेमधन॰, भा॰ २, पृ॰ ३६८ ।
३. राजचिह्न ।
४. राजा आदि के सब समय साथ रहनेवाले नौकर । अनुचर ।
५. परिजन । परिवार । कुटुंब ।
५. असबाब । सामान ।
७. प्रांत । प्रदेश । विशेष—नागौद रियासत के खोह नामक गाँव में जो ताम्र- पत्र मिला है, उसमें इस शब्द का प्रयोग पाया गया है । वहाँ लिखा है—दक्षिणेन बलवर्मा परिच्छदः ।