सामग्री पर जाएँ

परिभाषण

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

परिभाषण संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. निंदा करते हुए उलाहना देना । निंदा के सहित उपालंभ देना । किसी को दोष देते या लानत मलामत करते हुए उसके कार्य पर असंतोष प्रकट करना ।

२. ऐसा उलाहना जिसके साथ निंदा भी हो । निंदा सहित उपालंभ । लानत मलामत । फटकार । विशेष—मनुस्मृति के अनुसार गर्भिणी, आपदग्रस्त, बृद्ध और बालक को और किसी प्रकार का दंड न देकर केवल परिभाषण का दंड देना चाहिए ।

३. बोलना चालना या बातचीत करना । भाषण । आलाप ।

४. नियम । दस्तूर । कायदा ।