परिवेत्ता
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]परिवेत्ता संज्ञा पुं॰ [सं॰ परिवेतृ] वह व्यक्ति जो बड़े भाई से पहले अपना विवाह कर ले या अग्निहोत्र ले ले । विशेष—बड़े भाई के अविवाहीत रहते छोटे का विवाह होना धर्मशास्त्रों से निषिद्ब और निंदित है परंतु नीचे लिखी हुई अवस्थाएँ अपवाद हैं । इनमें बड़े भाई से पहले विवाह करनेवाले छोटे भाई को दोष नहीं लगता । बड़ा भाई देशांतर या परदेश में हो (शस्त्रों ने देशांतर उस देश को माना है जहाँ कोई और भाषा बोली जाती हो, जहाँ जाने के लिये नदी या पहाड़ लाँधना पड़े, जहाँ का संवाद दस दिन के पहले न सुन सकें अथवा जो साठ, चालीस या तीस योजन दूर हो); नपुंसक हो; एक ही अंडकोष रखता हो; वेश्या- सक्त हो; (शास्त्रपरिभाषा के अनुसार) शूद्रतुल्य या पतित हो; अति रोगी हो; जड़, गूँगा, अंधा, बहरा, कुबड़ा, बौना या कोढ़ी हो; अति वृद्ध हो गया हो; उसने ऐसी स्त्री से संबंध कर लिया हो जो शास्त्रनिषिद्ध हो; जो शास्त्र की विधियों को न मानता हो; अपने पिता का औरस पूत्र न हो; चोर हो या विवाह करना ही न चाहता हो और छोटे भाई को विवाह करने की उसने अनुमति दे दी हो । बड़े भाई के देशांतरस्थ होने की दशा में तीन वर्ष, अथवा विशेष अवस्थाओं में कुछ अधिक वर्षां तक प्रतीक्षा करने की शास्त्रों की आज्ञा है, पर कोढ़ी, पतित, आदि होने की दशा में नहीं ।