परिस्रावी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]परिस्रावी ^१ वि॰ [सं॰ परिस्राविन्]
१. चूने, रसने या टपकनेवाला । क्षरणशील । बहनेवाला । स्रावशील ।
परिस्रावी ^२ संज्ञा पुं॰ एक प्रकार का भगंदर, जिसमें फोड़े से हर समय गाढ़ा मवाद बहता रहता है । विशेष—कहते हैं, यह कफ के प्रकोप से होता है । फोड़ा कुछ कुछ सफेद और बहुत कड़ा होता है । इसमें पीड़ा बहुत नहीं होती । दे॰ 'भगंदर' ।