सामग्री पर जाएँ

परेता

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

परेता संज्ञा पुं॰ [सं॰ परितः(= चारो ओर)]

१. जुलाहों का एक औजार जिसपर वे सूत लपेटते हैं ।

२. पतंग की डोर लपेटने का बेलन जो वाँस की गोल और पतली चिपटी तीलियों से बनता है । विशेष— इसके बीची बीच एक लंबी और कुछ मोटी बाँस की छड़ होती है जिसके दोनों किनारों पर गोल चक्कर होते हैं । इन चक्करों के बीच पतली पतली तीलियों का ढाँचा होता है । इसी ढाँचे पर डोरी लपेटी जाती है । परेता दो प्रकार का होता है । एक का ढाँचा सादा और खुला होता है और दूसरे का ढाँचा पतली चिपटी तीलियों से ढँका रहता है । पहले को चरखी और दूसरे को परेता कहते हैं ।