पलुहाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पलुहाना पु † ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ पलुहना] पल्लवित होना । पलुहना । उ॰— जस भुहँ दहि असाढ़ पलुहाई । परहिं बूँद औ सोंधि बसाई ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ १८७ ।
पलुहाना पु † ^२ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ पलुहना] पल्लवित करना । हरा भरा करना । उ॰—कबहुँक कपि राघव आवहिंगे । विरह अगिनि जरि रही लता ज्यों कृपादृष्टि जल पलुहावहिंगे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) कंठ लाइ कै नारि मनाई । जरी जो बेलि सींचि पलुहाई ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ १८९ ।