पलोसना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पलोसना पु क्रि॰ स॰ [सं॰ स्पर्शन, हिं॰ परसना]
१. धोना । उ॰—अड़सठ तीरथ निंदक न्हाय । देह पलोसे मैल न जाय । कबीर (शब्द॰) ।
२. मीठी मीठी बातें करके गाहक को ढंग पर लाना । तरह तरह की बातें करके गाहक या शिकार फँसाना । (दलाल) ।