सामग्री पर जाएँ

पहुनाई

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पहुनाई संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पहुना + ई (प्रत्य॰)] किसी के पाहुने होने का भाव । अतिथि रुप में कहीं जाना या आना । मेहमान होकर जाना या आना । क्रि॰ प्र॰— आना ।— जाना । मुहा॰— पहुनाई करना = दूसरों के यहाँ खाते फिरना । आतिथ्य पर चैन करना । भोज या दावतें उडा़ना । जैसे,— आजकल तो तुम खूब पहुनाई करते हो ।

२. आए हुए व्यक्ति का भोजन पान आदि से सत्कार करना । अतिथिसत्कार । मेहमानदारी । खातिर तवाजा । उ॰— (क) घर गुरु गृह प्रिय सदन सासुरे भइ जहँ जहँ पहुनाई ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) विविध भाँति होइहि पहुनाई ।— तुलसी (शब्द॰) ।