पागना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पागना ^१ क्रि॰ स॰ [सं॰ पाक] शोरे या किवाम में डुबाना । मीठी चाशनी में सामनना या लपेटना । उ॰—आखर अरथ मंजु मृदु मोदक राग प्रेम पाग पागिहै ।—तुलसी (शब्द॰) ।
पागना ^२ क्रि॰ अ॰ किसी विषय में अत्यंद अनुरक्त होना । डुबना । मग्न होना । तन्मय होना । उ॰—(क ) तब बसुपदेव देवकी निरखत परम प्रेम रस पागे ।—सुर (शब्द॰) । (ख) पिय पागे परोसिन के रस में बस में न कहुँ बस मेरे रहैं ।— पद्माकर (शब्द॰) ।