पाथा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पाथा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पाथस्]
१. जल ।
२. अन्न ।
३. आकाश ।
पाथा ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रस्थ]
१. एक तौल जो एक दोन या कच्चे चार सेर की होती है । इसका व्यवहार देहरादून प्रांत में अन्न नापने के लिये होता है ।
२. उतनी भूमि जितनी में एक पाथा अन्न बोया जा सकता है ।
३. एक बड़ा टोकरा जिससे खलिहान में राशि नापते हैं । विशेष—प्रायः यह टोकरा किसी नियत मान का नहीं होता । लोग इच्छानुसार भिन्न भिन्न मानों का व्यवहार करते हैं । यह बेत का बना होता है और इसकी बाढ़ बिलकुल सीधी होती है कहीं कहीं इसे लोग चमड़े से मढ़ लेते हैं । इसे पाथी और नली भी कहते हैं ।
४. हल का खोंपी जिसमें फाल जड़ा रहता है ।
पाथा ^३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पथ] कोल्हू हाँकनेवाला ।
पाथा ^४ संज्ञा पुं॰ ]सं॰ प्रथक] एक छोटा कीड़ा जो अन्न में लगता है ।