सामग्री पर जाएँ

पापर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पापर पु ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पर्बत] दे॰ 'पापड़' । उ॰—फेनी पापर भूजै भए अनेक प्रकार । भइ जाउर भिजयावर सीझी सब ज्योनार ।—जायसी (शब्द॰) ।

पापर ^२ संज्ञा पुं॰ [अं॰ पाँपर]

१. मुफलिस आदमी । निर्धन व्यक्ति ।

२. वह व्यक्ति जो मुफलिसी या निर्धनता के कारण दीवानी में बिना किसी प्रकार के अदालती रसूम या खर्च के किसी पर दावा दायर करने या मामला लड़ने की स्वीकृति पाता है । विशेष—ऐसे व्यक्ति को पहले प्रमाणित करना पड़ता है कि मैं मुफलिस हूँ । दावा दायर करने या मामला लड़ने कि लिये मेरे पास पैसा नहीं है । अदालत को विश्वास हो जाने पर वह उसे अदालती रसूम या खर्च से बरी कर देता है । पर हाँ, मामला जीतने पर उसे खर्च देना पड़ता है ।