पामरी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पामरी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ प्रावार] उपरना । दुपट्टा । उ॰—मोही साँवरे सजनी तब ते गृह मोको न सोहाई । द्वार अचानक होई गए री सुंदर बदनदिखाई । ओढ़े पीरी पामरी पहिरे लाल निचोल । भौहें काँट कटीलियाँ सिक कीन्हीं विन मोल ।—सूर (शब्द॰) ।
पामरी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पाँव + री (प्रत्य॰)] दे॰ 'पावँड़ी' । उ॰—छोटे छोटे नूपुर सो छोटे छोटे पावँन में छोटी जरकसी लसी सामरी सु पामरी ।—रघुराजसिंह (शब्द॰) ।