सामग्री पर जाएँ

पार्श्वगायन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पार्श्वगायन संज्ञा पुं॰ [सं॰ पार्श्व + गायन] पर्दें के पीछे से गाना । अभिनय या नाटक में ओट से गाना । विशेष— पार्श्वगायन का उपयोग सिनेमा में अधिक होता है । जो अभिनेता या अभिनेत्रियाँ अभिनय के साथ गा नहीं पाते उनके गीतों के अन्य गायक गायिका से गावाया जाता है । ये गायक पर्दें पर सामने नहीं आते इनके गीत ध्वनि अंकित करनेवाली मशीन (टेप रिकार्डर) पर अंकित कर लिए जाते हैं जिन्हें अभिनय के समय यथास्थान बजाकर संमिलित कर लिया जाता है । इस प्रकार के गायक या गायिका को पार्श्वगायक या पार्श्वगायिका कहते हैं ।