पिंडी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पिंडी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पिण्डिन् ]
१. ठोस या गीली वस्तु का छोटा गोल मटोल टुकटा । छोटा डेला या लोंदा । लुगदी । जैसे, आटे की पिंडी, तंबाकु की पिंडी । क्रि॰ प्र॰—बाँधना ।
२. गीली या भुरभुरी वस्तु का मुट्ठी में दबाकर बाँधा हुआ लंबोतरा टुकड़ा । जैसे, खाँड़ की पिंडी, गुड़ की पिंडी ।
३. चक्रनेभि । पिंडिका ।
४. घीया । कद्दु । लौकी ।
५. पिंड खजुर ।
६. एक प्रकार का तगर फुल । हजारा तगर ।
७. वेदी जिसपर बलिदान किया जाता है ।
८. पीठ । पीढ़ा । (को॰) ।
९. पिंडली (को॰) ।
१०. गृह । घर । मकान (को॰) ।
११. कसकर लपेटे हुए सुत, रस्सी आदि का गोल लच्छा । क्रि॰ प्र॰—करना ।