पित्तकास
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पित्तकास संज्ञा पुं॰ [सं॰] पित्त के दोष से उत्पन्न खाँसी या कास रोग । विशेष—इस रोग के लक्षण छाती में दाह, ज्वर, मुँह सूखना, मुँह का स्वाद तीता होना, खाँसी के साथ पीला और कड़वा कफ निकलना, क्रमशः शरीर का पांडुवर्ण होते जाना आदि हैं ।