पिपिलिकाभक्षी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पिपिलिकाभक्षी संज्ञा पुं॰ [सं॰] दक्षिण अफ्रिका का एक जंतु जिसे बहुत लंबा थूथन और बहुत बड़ी जीभ होती है । विशेष—इसे दाँत नहीं होते । इसके अगले पंजे बहुत दृढ़ होते हैं । जिनसे यह चींटियों के बिल खोदता है । यह उँगलियों के बल चलता है तलवों के बल नहीं । इसके कंधे मोटे और भद्दे होते हैं । गरदन से रीढ़ तक लंबे लंबे बाल होते हैं । यह चींटियों के बिलों में अपने थूथन को डालकर उन्हें खींच लेता है । चींटी के आहार के बिना यह जंतु नहीं रह सकता ।