सामग्री पर जाएँ

पिप्पलीखंड़

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पिप्पलीखंड़ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पिप्पलीखण्ड] वैद्यक के अनुसार प्रस्तुत एक औषध । विशेष—इसकी निर्माणविधि इस प्रकार कही है—पीपल का चूर्ण ४ पल, घी ६ पल, शतमूली का रस ८ पल, चीनी दो सेर, दूध ८ सेर एक साथ पकावे, फिर पाग में इलायची, मोथा, तेजपत्ता, धनिय़ाँ, सोंठ, वंशलोचन, जीरा, हड़, आँवला और मिर्च डाले और ठंढे होने पर ३ पल मधु भी मिला दे ।