पीठमर्द
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पीठमर्द संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. नायक के चार सखाओं में से एक जो वचनचातुरी से नायिका का मानमोचन करने में समर्थ हो । यह श्रृंगार रस के उद्दोपन विभाव के अंतर्गत है ।
२. वह नायक जो कुपित नायिका को प्रसन्न कर सके । मानमोचन में समर्थ नायक । विशेष—संस्कृत के अधिकांश आचार्यों ने पीठमर्द को नायक का भेद भी माना है परंतु कुछ रसाचायों ने इसकी गणना सखाओं में की है ।
२. अत्यंत धृष्ट नायक, सखा या अत्यंत ढीठ (को॰) ।
३. नृत्य की शिक्षा देनेवाला व्यक्ति । नृत्यगुरु (को॰) ।