पुँछाला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पुँछाला संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पुँछ+ ला (प्रत्य॰)]
१. पुछल्ला । दुँबाला । पुँछ की तरह जोड़ी हुई वस्तु । जैसे,—(क) पतंग या कनकौवे के नीचे बँधी हुई लबी धज्जी जो नीचे लटकती रहती है । (ख) टोपी के पीछे टँकी हुई धज्जी जो नीचे लटकती रहती है ।
२. बराबर पीछे लगा रहनेवाला । साथ न छोड़नेवाला । बराबर साथ में दिखाई पड़नेवाला । जैसे, — वह जहाँ जाता है यह पुँछाला उनके साथ रहता है ।
३. साथ में जुड़ी या लगी हुई वस्तु या व्यक्ति जिसकी उतनी आवश्यकता न हो । जैसे,—तुम आप तो जाते ही हो एक पुँछाला क्यों पीछे लगाए जाते हो ।
४. पिछलग्गु । खुशामद से पीछे लगा रहनेवाला । चापलुस । आश्रित ।