पुजवाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पुजवाना क्रि॰ स॰ [हिं॰ पूजना का प्रे॰ रुप]
१. पूजन कराना । पूजा करने में प्रवृत्त करना । आराधन कराना । जैसे,—हम अपने ठाकुर दुसरे से पुजवा लेंगे ।
२. अपनी पूजा कराना । पूजा प्रतिष्ठा लेना । जैसे,—ये देवता ऐसे हैं जो सबसे पुजवाते हैं ।
३. अपनी सेवा शुश्रुषा कराना । आदर संमान कराना । जैसे,—गाँवों में साधु अपने को खूब पुजवाते हैं ।