पुरुषसंधि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पुरुषसंधि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पुरुषसन्धि] वह संधि जो शत्रु कुछ योग्य पुरुषों को अपनी सेवा के लिये लेकर करे । विशेष— कौटिल्य ने लिखा है कि यदि ऐसी अवस्था आ पडे़ तो राजा शत्रु को इस प्रकार के लोग दे— राजद्रोही, जंगली, अपने यहाँ के अपमानित सामंत आदि । इससे राजा का इनसे पीछा भी छूट जायगा और ये शत्रु के यहाँ जाकर मौका पाकर उसकी हानि भी करेंगे ।