पुलसरात
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पुलसरात पुं॰ [फा॰ पुल + सरात] मुसलमानों के अनुसार (हिंदुओं की वैतरणी की भाँति) एक नदी का पुल जिसे मरने के उपरांत जीवों को पार करना पड़ता है । कहते हैं कि पापियों के लिये यह पुल बाल के समान पतला और पुण्या- त्माओं के लिये खासी सड़क के समान चौड़ा हो जाता है । उ॰— नासिक पुलसरात पथ चला । तेहि कर मौहें हैं दुइ पला ।—जायसी (शब्द॰) ।