पुलिश
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पुलिश संज्ञा पुं॰ [सं॰] ज्योतिष के एक प्राचीन आचार्य जिनके नाम से पौलिश सिद्धांत प्रिसिद्ध है जो वराहमिहिरोक्त पंच सिद्धांतों में है । विशेष— अलबरूनी ने पुलिश या पलस को यूनानी (यवन) लिखा है । कुछ इतिहासज्ञों ने पुलिश को मिस्र देश का बताया है । आजकल मूल पौलिश सिद्धांत नहीं मिलता । भटोत्पल और बलभद्र ने थोड़े से वचन उदधृत किए हैं । उन उदधृत वचनों से निश्चयपूर्वक नहीं कहा जा सकता कि पुलिश कोई विदेशी ही था ।