पूर्वरूप
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पूर्वरूप संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. पहले का रूप । वह आकार या रंग- ढंग जिसमें कोई वस्तु पहले रही हो । जैसे,—इस पुस्तक का पूर्वरूप ऐसा ही था ।
२. किसी वस्तु का वह चिह्न या लक्षण जो उस वस्तु के उपस्थित होने के पहले ही प्रकट हो । आगमनसूचक लक्षण । आसार । जैसे,—(क) बादलों का घिरना वर्षा का पूर्वरूप है । (ख) आँखों का जलना और अंग टूटना ज्वर का पूर्वरूप है ।
३. व्याकरण मे एक स्वर- संधि का नाम ।
४. एक अर्थालंकार जिसमें विनष्ट व्यक्ति या वस्तु के अपने पहले रूप की प्राप्ति का कथन होता है ।