पृथूदक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पृथूदक संज्ञा पुं॰ [सं॰] सरस्वती नदी के दक्षिणः तट पर का एक प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ । विशेष— पुराणों में कहा है कि राजा पृथु ने अपने पिता वेणु के मरने पर यहीं उनकी अंत्योष्टि क्रिया की थी और बारह दिनों तक अभ्यागतों को जल पिलाया था । इसी से इसका यह नाम पड़ा । आजकल इस स्थान को पोहोआ कहते हैं ।