पेशानी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पेशानी संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰]
१. ललाट । भाल । कपाल । माथा । उ॰—नहीं है जाहिदों को मैं सेंतीकाम । लिखा है उनकी पेशानी में सिर का ।—कविता॰ कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ १९ ।
२. किस्मत । प्रारब्ध । भाग्य ।
३. किसी पदार्थ का ऊपरी और आगे का भाग । मुहा॰—पेशानी का खत = ललाट की लिखावट । भाग्यरेखा । पेशानी पर बल आना या बल पकड़ना = क्रोध की स्थिति में ललाट पर के चमड़े का खिंचना । त्योरी चढ़ना ।