सामग्री पर जाएँ

पैतरा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पैतरा संज्ञा पुं॰ [सं॰ पदान्तर, प्रा॰ पयांतर]

१. पटा । तलवार चलाने या कुश्ती लड़ने में घूम फिरकर पैर रखने की मूद्रा । वार करने का ठाट । मुहा॰—पैतरा बदलना = पटा चलाने या कुश्ती लड़ने में ढब के साथ इधर उधर पैर रखना । पैतरा भाँजना = घूमते हुए पैर रखना और हाथ घुमाना । यौ॰—पेतरेबाजी = धोखेबाज । चालबाज । धूर्त । पेतरेबाजी = धोखेबाजी । चालाकी ।

२. धूल पर पड़ा हुआ पदचिह्न । पैर का निशान । खोज ।