प्रतिबल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रतिबल ^१ वि॰ [सं॰]
१. समर्थ । शक्त ।
२. बराबर की ताकतवाला । शक्ति में समान ।
प्रतिबल ^२ संज्ञा पुं॰
१. शत्रुसेना के भिन्न भिन्न अंगों का सामना करने की शक्ति या सामान । विशेष— कौटल्य ने लिखा है कि हस्तिसेना का मुकाबला करनेवाली हस्तियत्र, शकटगर्भ, कुंज, प्रास, शल्य आदि से युक्त सेना है । जिस सेना में पाषाण, लकुट (लाठियाँ), कवच, कचग्रहणी आदि अधिक हों, वह रथ सेना के मुकाबले के लिये ठीक है, इत्यादि ।
२. शत्रु । दुश्मन । बैरी (को॰) ।